भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 10321 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. खुर्दा में सर्वाधिक 1566 संक्रमित मिले हैं. इसके बाद सुंदरगढ़, कटक और कलाहांडी जिले में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में पाये कुल पाजिटिव मामलों में से संगरोध केंद्र से 5779 तथा स्थानीय संपर्क के 4542 मामले शामिल हैं.
यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 471, बालेश्वर जिले में 269, बरगढ़ जिले में 320, भद्रक जिले में 350, बलांगीर जिले में 291, बौध जिले में 250, कटक जिले में 731, देवगढ़ जिले में 114, ढेंकानाल जिले में 77, गजपति जिले में 56, गंजाम जिले में 203, जगतसिंहपुर जिले में 159, जाजपुर जिले में 330, झारसुगुड़ा जिले में 312, कलाहांडी जिले में 599, कंधमाल जिले में 54, केंद्रापड़ा जिले में 162, केंदुझर जिले में 204, खुर्दा जिले में 1566, कोरापुट जिले में 338, मालकानगिरि जिले में 77, मयूरभंज जिले में 458, नवरंगपुर जिले में 334, नयागढ़ जिले में 273, नुआपड़ा जिले में 145, पुरी जिले में 472, रायगड़ा जिले में 163, संबलपुर जिले में 405, सोनपुर जिले में 73, सुंदरगढ़ जिले में 819 तथा राज्य पूल में 246 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
आंकड़े एक नजर में
- नये स्वस्थ हुए 11821
- अब तक कुल परीक्षण 10997876
- अब तक कुल पाजिटिव 633302
- अब तक कुल स्वस्थ हुए 526353
- अब तक कुल मौत 2357
- अब तक कुल सक्रिय मामले 104539
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

