Home / Odisha / अर्बन कमेटी हेल्थ सेंटर पर 18 से 44 वर्ष के लोगों को लगा पहला टीका

अर्बन कमेटी हेल्थ सेंटर पर 18 से 44 वर्ष के लोगों को लगा पहला टीका

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

कटक में लंबे दिनों के इंतजार के बाद सोमवार को कटक के कई टीका केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के पुरुष एवं महिला को कोविद शील्ड का टीका लगाया गया. कटक के सीडीए सेक्टर 7 स्थित अर्बन कमेटी हेल्थ सेंटर पर ऑनलाइन नामांकन करवाए लोग अपने-अपने निर्धारित समय पर पहुंचकर शांतिपूर्वक टीका लगवाया. टीका लगवाने वाले लोगों में एक अलग प्रकार की खुशी देखी जा रही थी.

दूसरी तरफ अस्पताल के बाहर प्रांगण में कोविद टेस्ट करवाने के लिए लंबी लाइन देखी गयी. जहां सोशल डिस्टेंस के नियम का उल्लंघन करते हुए देखा गया. कुछ लोगों का कहना था कि जांच के बाद रिपोर्ट समय पर नहीं दी जा रही है, जिसके कारण लोगों में काफी नाराजगी देखी गई. वहां पर खड़े कुछ लोगों ने जांच के नाम पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …