Home / Odisha / बालेश्वर में कार पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत

बालेश्वर में कार पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत

बालेश्वर. जिले में बिड़ला टायर्स के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर एक कार के एक पुल से गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. मृतकों की पहचान मयूरभंज जिला निवासी पिंटू आचार्य, रवींद्र साहू और संतोष पंडा के रूप में बतायी गयी है. पिंटू खूंटा पुलिस सीमा के चिलिमा गांव का रहने वाला है, जबकि रवींद्र बारीपदा टाउन थाना क्षेत्र के तकतपुर का रहने वाला है.

घायल युवक की पहचान तकतपुर निवासी बापून मोहंती के रूप में हुई है. वे बारीपदा से भुवनेश्वर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात बारीपदा के तुलसी चउरा इलाके से पांच लोग मरीजों को देखने भुवनेश्वर जा रहे थे. तभी उनके गाडी का संतुलन बिगड़ गया और वे बालेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बिड़ला टायर्स के पास पलट गयी. नतीजतन कार में सवार 5 लोगों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन को  मृत घोषित कर दिया एवं अन्य दो घायलों का इलाज जारी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …