-
खुर्दा, कटक और सुंदरगढ़ जिलों में सर्वाधिक मामले
भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 10649 नये पाजिटिव मामले पाये जाने के साथ राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से पार चली गयी है. बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक पाजिटिव खुर्दा, कटक और सुंदरगढ़ जिले में पाये गये हैं. कुल पाजिटिव मरीजों में संगरोध केंद्र से 5965 तथा स्थानीय संक्रमण के 4684 मामले शामिल हैं.
यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 557, बालेश्वर जिले में 503, बरगढ़ जिले में 391, भद्रक जिले में 216, बलांगीर जिले में 198, बौध जिले में 232, कटक जिले में 930, देवगढ़ जिले में 112, ढेंकानाल जिले में 220, गजपति जिले में 104, गंजाम जिले में 245, जगतसिंहपुर जिले में 278, जाजपुर जिले में 307, झारसुगुड़ा जिले में 368, कलाहांडी जिले में 263, कंधमाल जिले में 69, केंद्रापड़ा जिले में 185, केंदुझर जिले में 175, खुर्दा जिले में 1557, कोरापुट जिले में 164, मालकानगिरि जिले में 48, मयूरभंज जिले में 404, नवरंगपुर जिले में 207, नयागढ़ जिले में 357, नुआपड़ा जिले में 331, पुरी जिले में 335, रायगड़ा जिले में 163, संबलपुर जिले में 494, सोनपुर जिले में 195, सुंदरगढ़ जिले में 774 तथा स्टेट पूल में 267 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
आंकड़े एक नजर में
- नये स्वस्थ हुए 8547
- अब तक कुल परीक्षण 10713098
- अब तक कुल पाजिटिव 576297
- अब तक कुल स्वस्थ हुए 473680
- अब तक कुल मौत 2251
- अब तक कुल सक्रिय मामले 100313
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

