Home / Odisha / हाथी के हमले में दादी-पोती की मौत, मां की हालत गंभीर

हाथी के हमले में दादी-पोती की मौत, मां की हालत गंभीर

मयूरभंज. जिले के बिसोई प्रखंड के दुधकुंडी गांव में शनिवार को एक हाथी के हमले में दादी-पोती की मौत हो गयी, जबकि मां की हालत गंभीर है. मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार, धानी बिंधानी, उनकी 10 वर्षीय पोती मेघना बिंधानी और मेघना की मां कंदरी मुर्मू जंगल में जलावन और पत्तियों को इकट्ठा करने के लिए गई थीं. इसी दौरान एक हाथी ने उनपर हमला बोल दिया. इस हमले में धानी और मेघना की मौके पर ही मौत हो गई. कंदरी को गंभीर हालत में बचाया गया और उन्हें बारिपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …