Home / Odisha / ओडिशा में आगामी 5- 6 दिनों में घट सकता है संक्रमण
covid-19

ओडिशा में आगामी 5- 6 दिनों में घट सकता है संक्रमण

भुवनेश्वर. आगामी 5 -6 दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमण घट सकता है. भुवनेश्वर स्थित कैपिटल अस्पताल के निदेशक लक्ष्मीधर साहू ने यह पूर्वानुमान लगाया है. शुक्रवार को रिकॉर्ड मात्रा में संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि संक्रमित का संख्या बढ़ने का कारण अधिक टेस्टिंग है. वर्तमान में अधिक टेस्टिंग हो रही है. आगामी तीन-चार दिनों तक ऐसी स्थिति रहेगी. 5-6  दिनों के बाद कर्व फ्लैट होने के बाद संक्रमण कम करना प्रारंभ होगा. उन्होंने कहा कि लाकडाउन से निश्चित रूप से फायदा होगा, लेकिन लोगों को नियम मानने की आवश्यकता है. लोग अपने घर पर यदि रहेंगे तो संक्रमण घटेगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …