Home / Odisha / गंजाम में घर पर पेड़ गिरने से दो की मौत

गंजाम में घर पर पेड़ गिरने से दो की मौत

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के शेरगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ब्राह्मण चई गांव में घर पर एक विशाल पेड़ गिरने से एक लड़के और उसके दादा की मृत्यु हो गई. तेज़ हवाओं के कारण एक विशाल पेड़ उखड़कर उनके घर पर गिरा था. मृतकों की पहचान कान्हा प्रधान (9) और उनके दादा पूर्णचंद्र प्रधान के रूप में हुई है. खबरों के अनुसार दोनों कल वे अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और पेड़ उखड़कर उनके घर पर गिर गया, जिससे दबकर उनकी मौत हो गयी. कल बारिश ने गंजाम जिले के कई हिस्सों में जनजीवन को प्रभावित किया था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …