Home / Odisha / भुवनेश्वर-कटक में कोरोना का कहर जारी, मुख्यमंत्री ने दिये 10-10 करोड़ रुपये

भुवनेश्वर-कटक में कोरोना का कहर जारी, मुख्यमंत्री ने दिये 10-10 करोड़ रुपये

भुवनेश्वर. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और व्यावसायिक नगरी कटक में कोरोना का कहर जारी है. राजधानी भुवनेश्वर में बीते 24 घंटे के दौरान दो रोगियों की मौत हो गयी है, जबकि 823 नये पाजिटिव पाये गये हैं. भुवनेश्वर में 709 मरीज स्वस्थ हुए हैं, लेकिन आज भी यहां 8490 मामले सक्रिय हैं. कटक में भी बीते 24 घंटे के दौरान 587 पाजिटिव मरीज पाये गये हैं. हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर नगर निगम तथा कटक नगर निगम के लिए 10-10 करोड़ रुपये अनुमोदित किया है. यह राशि कोरोना प्रबंधन पर खर्च की जायेगी. दोनों निगमों को यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जायेगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …