Home / Odisha / प्रणव कुमार पटेल एमसीएल के नये सीवीओ, पदभार ग्रहण किया

प्रणव कुमार पटेल एमसीएल के नये सीवीओ, पदभार ग्रहण किया

सम्‍बलपुर. प्रणव कुमार पटेल ने आज कोल इण्डिया लिमिटेड की अग्रणी अनुषंगी कंपनी महानदी कोलफील्‍ड्स लिमिटेड, के मुख्‍य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का पदभार संभाला है. भारतीय रेलवे स्‍टोर सेवा (आईआरएसएस -98) के अधिकारी पटेल एमसीएल के नौवें मुख्‍य सतर्कता अधिकारी बने. उन्होंने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है.

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) राउरकेला से इंजीनियरिंग में स्नातक और प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्‍त करने वाले पटेल ने भारतीय रेलवे में विभिन्न पद पदवी में रहकर कई उल्‍लखनीय कार्य किया है. उन्होंने चार साल के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे में उप मुख्‍य सतर्कता अधिकारी के रूप में भी सेवा प्रदान की है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …