Home / Odisha / ओडिशा में रेमडेसिवर दवाई की कमी

ओडिशा में रेमडेसिवर दवाई की कमी

भुवनेश्वर. राज्य में रेमडेसिवर दवाई की कमी देखी जा रही है। केन्द्र सरकार स्वयं इसका वितरण कर रही है। इसकी काफी अधिक आवश्यकता महसूस हो रही है। अप्रैल 21 से 30 तक हमे 21 हजार वाएल देने के लिए केन्द्र सरकार ने कहा है। राज्य के ड्रग्स कंट्रोलर अन्नदा शंकर दास ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यह दवाई आ रही है। सोमवार को राज्य में 2 हजार वाएल की आवश्यकता थी, लेकिन 92 ही प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब निजी अस्पतालों को दिया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों को राज्य दवाई निगम द्वारा यह उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …