Home / Odisha / एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लगी आग

एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लगी आग

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर

गंजाम जिले के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लगने से अफरातफरी मच गयी है. यह आग यहां के कार्डियोलॉजी विभाग में लगी है. आग की सूचना पाते ही स्थानीय दमकल की टीम मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाने के प्रयास में जुट गयी. खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी. रोगियों को वहां सुरक्षित हटाने का काम चल रहा था. सूत्रों ने बताया कि शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी होगी. हालांकि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल पायेगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …