Home / Odisha / ओडिशा में सबसे गरम रही राजधानी, भुवनेश्वर में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस
heat ओडिशा में हीटवेव का कहर शुरू

ओडिशा में सबसे गरम रही राजधानी, भुवनेश्वर में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस

भुवनेश्वर. ओडिशा में गर्मी ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है. ओडिशा की राजधानी आज सबसे अधिक गरम रही और भुवनेश्वर में उच्चतम तापमान  43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस शहर में राज्य में दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया.

भुवनेश्वर में औसत तापमान से 5.3 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया, जबकि तीन शहरों बौध, बारिपदा और टिटलागढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया.

आज राज्य के 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया. झारसुगुड़ा में 41.8 डिग्री, संबलपुर और नयागढ़ में 41.5, बलांगीर में 41.2, तालचेर में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था.

भारतीय मौसम विभाग ने सूचित किया है कि पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से शुष्क हवाओं के प्रवेश के कारण राज्य में दिन के तापमान में वृद्धि हुई है.

आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

अगले 48 घंटों के दौरान तटीय ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) 3-5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक रहेगा और इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …