भुवनेश्वर. भुवनेश्नर नगर निगम क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक मरीज की मौत हो गयी है, जबकि 683 नये पाजिटिव पाये गये हैं. इनमें से 107 स्थानीय संक्रमण के मामले पाये गये हैं, जबकि 576 स्थानीय संक्रमण के मामले पाये गये हैं. यह जानकारी भुवनेश्वर नगर निगम की ओर से ट्विट कर दी गयी है. भुवनेश्वर में 38 साल के पुरुष की मौत हुई है, जो डायबिटीज मेलिटस और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित था.
राजधानी क्षेत्र में कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 39920 हो चुकी है. इनमें से 34534 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 252 की मौत हो चुकी है. भुवनेश्वर नगर निगम क्षेत्र में अब भी 5113 कोरोना के सक्रिय मामले हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal




