-
सुमन खेरिया को सचिव, अंशुला अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया
REPORT – INDO ASIAN TIMES
कटक. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, कटक सृष्टि शाखा के सत्र 2021-22 के लिए दीपिका अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं. यह जानकारी वर्तमान अध्यक्ष तथा चुनाव अधिकारी युवा रिंकी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए सर्वसम्मति से वर्ष 2021-22 के लिए निर्विरोध युवा दीपिका अग्रवाल को अध्यक्ष, युवा सुमन खेरिया को सचिव, युवा अंशुला अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है. सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को सुभकामनाएं दी तथा तन, मन और धन से साथ देने का आश्वासन दिया. युवा दीपिका अग्रवाल तथा उनकी टीम ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया एवं शाखा को नई ऊंचाई तक ले जाने का आश्वासन दिया. निवर्तमान अध्यक्ष युवा रिंकी अग्रवाल ने बताया जल्द ही एक ऑनलाइन मीटिंग के द्वारा सपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा. आज इस संस्था ने अपनी नई टीम के साथ दो कोरोना पीड़ित मरीजों को प्लाज़्मा उपलब्ध कराया और इस महामारी में हर तरह समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

