सुधाकर कुमार शाही, कटक
कटक में हरिद्वार कुंभ मेले में भाग लेने के बाद लौटने वाले 13 लोग कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. यह जानकारी देते हुए कटक नगर निगम ने बताया कि उत्तराखंड से कटक रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर लोगों से प्राप्त कुल 30 नमूनों को कोरोना संक्रमण की उपस्थिति के लिए जांचा गया था. जांचे गए नमूनों में से 13 की रिपोर्ट पाजिटिव पायी गयी है. ओडिशा सरकार ने पहले ही बताया था कि इस वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेले में ओडिशा के लगभग 150 परिवारों के लगभग 400 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से अकेले नौ परिवार कटक से थे. ओडिशा सरकार द्वारा निर्धारित आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार, कोरोना पाजिटिव पाये गये लोगों को 14 दिनों तक संगरोध में रहना होगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

