Home / Odisha / पिपिलि उपचुनाव के लिए पूरे कार्यक्रम जारी, 26 अप्रैल तक दाखिल होगा नामांकन

पिपिलि उपचुनाव के लिए पूरे कार्यक्रम जारी, 26 अप्रैल तक दाखिल होगा नामांकन

भुवनेश्वर. पिपिलि उपचुनाव के लिए एक बार फिर से विज्ञप्ति जारी की गई है. मुख्य चुनाव अधिकारी ने सोमवार को फिर से विज्ञप्ति जारी की है. इस विज्ञप्ति के अनुसार, पिपिलि उपचुनाव की प्रक्रिया 18 मई तक समाप्त होगी.

विज्ञप्ति प्रकाशित होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है. आगामी 26 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे. 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 29 अप्रैल  तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे.

विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 13 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होगा तथा 17 को चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे.

उल्लेखनीय है कि पिपिलि विधानसभा सीट से उपचुनाव 17 अप्रैल को होना था, लेकिन 14 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी अजित मंगराज की मौत हो गयी थी. इस कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. अब चुनाव आयोग ने नयी तिथि की घोषणा की है.

पिपिलि से पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री प्रदीप महारथी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी. इसी कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …