Home / Odisha / पिपिलि विधानसभा उपचुनाव अब 13 मई को

पिपिलि विधानसभा उपचुनाव अब 13 मई को

भुवनेश्वर। पुरी जिले के पिपिलि विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव अब 13 मई को होगा। 16 मई को मतगणना की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि पिपिलि विधानसभा सीट से उपचुनाव 17 अप्रैल को होना था, लेकिन 14 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी अजित मंगराज की मौत हो गयी थी। इस कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब चुनाव आयोग ने नयी तिथि की घोषणा की है।
इसके अनुसार, इस उप चुनाव के लिए 19 अप्रैल को विज्ञप्ति जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल होगी। 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। 18 मई तक चुनावी प्रक्रिया समाप्त होगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …