Home / Odisha / गैंगस्टर शेख हैदर कोरोना पाजिटिव, चौद्वार जेल के आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया

गैंगस्टर शेख हैदर कोरोना पाजिटिव, चौद्वार जेल के आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया

सुधाकर कुमार शाही, कटक

गैंगस्टर शेख हैदर कोरोना पाजिटिव पाया गया है. वह पिछले सप्ताह एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से भाग गया था और गुरुवार को फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ा. हैदर की आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे चौद्वार जेल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया. उसकी रिमांड भी रोक दी गई है. गैंगस्टर हैदर को आज कमिश्नरेट पुलिस सात दिन की रिमांड पर लेने वाली थी, लेकिन पाजिटिव पाये जाने के बाद रिमांड लेने को स्थगित कर दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि हैदर के निगेटिव होने पर रिमांड पर लेने से पहले पुलिस एक बार फिर से अदालत में पेश करेगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …