-
पिपिलि में शांति व विकास के लिए भाजपा को वोट दें – धर्मेन्द्र प्रधान
भुवनेश्वर. केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को पिपिलि विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आश्रित पटनायक के लिए मैराथन प्रचार किया. इस अवसर पर उन्होंने पिपिलि में शांति व विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इसके साथ साथ उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव आयोग व पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया.पिपिलि व डेलांग प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर उन्होंने रोड शो किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिपिलि हमारी सभ्यता व महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी तथा ओड़िया संस्कृति की मुखशाला है.उन्होंने कहा कि गत 40 सालों से पिपिलि में शांति नहीं है. यहां शांति खो गयी है. पिपिलि में शांति आने पर यहां विकास होगा व रोजगार बढ़ेगा. यह कार्य भाजपा को वोट देने पर ही हो सकेगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
