Home / Odisha / खेतराजपुर शाखा एवं नवचेतनता के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया

खेतराजपुर शाखा एवं नवचेतनता के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया

संबलपुर। ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के खेतराजपुर शाखा एवं नवचेतना शाखा का शपथ समारोह संपन्न हो गया। समारोह में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया गया। अध्यक्ष युवा माधव डालमिया की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष युवा नरेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौरपर शामिल हुए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युवा पराग अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री भवंत अग्रवाल एवं मंडल तीन के अध्यक्ष युवा प्रतीक अग्रवाल समारोह के अन्यतम अतिथि थे। इस अवसर पर खेतराजपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा राकेश बेरिवाल एवं नवचेतना शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा संतोष तायल जी को शपथ पाठ कराया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सम्मेलन, संबलपुर युवा मंच, संबलपुर शक्ति युवा मंच एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …