Home / Odisha / BIG NEWS – पिपिलि उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत मंगराज की कोरोना से मौत

BIG NEWS – पिपिलि उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत मंगराज की कोरोना से मौत

  • स्थगित हो सकता है उपचुनाव

पुरी. पिपिलि उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत मंगराज का निधन बुधवार को कोविद -19 संक्रमण के कारण हो गया है. उनका भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था. अपोलो अस्पताल में जनसंपर्क अधिकारी राकेश राय ने कांग्रेस उम्मीदवार के निधन की पुष्टि की और कहा कि मंगराज का अस्पताल में कोविद​​-19 संक्रमण के लिए इलाज चल रहा था. 10 अप्रैल को मंगराज ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से संक्रमित होने की जानकारी दी थी और लिखा था कि कोविद-19 पाजिटिव पाये जाने के बाद मेरा इलाज चल रहा है. मंगराज के निधन के बाद 17 अप्रैल को होने वाले पिपिलि विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव टलने की संभावनाओं पर कयास लगाए जा रहे हैं. बीजद विधायक प्रदीप महारथी के निधन के बाद उपचुनाव की आवश्यकता थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …