Home / Odisha / 15 से 25 मई तक विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

15 से 25 मई तक विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

  •  अपने-अपने विभागों के पांच प्रमुख कार्यक्रमों की सफलता के बारे में बताने के लिए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को लिखा पत्र

भुवनेश्वर. आगामी 29 मई को नवीन पटनायक के नेतृत्व में गठित सरकार के पांचवीं पारी का दूसरा साल पूरा हो रहा है. इस परिप्रेक्ष्य में लोगों को उनकी पार्टी द्वारा दिये गये आश्वासनों को पूरा करने में विभिन्न विभाग कितने सफल हुए हैं, उसे लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्वयं समीक्षा करेंगे. आगामी 15 से 25 मई तक वह विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे. शनिवार को मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को व्यक्तिगत रुप से पत्र लिखकर यह बात बतायी है. इस पत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभागों के मंत्री अपने अपने विभागों को पांच प्रमुख कार्यक्रमों की सफलता के बारे में अवगत करायें.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …