Home / Odisha / पुरी में मोबाइल स्नैचर्स गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

पुरी में मोबाइल स्नैचर्स गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी
जिला पुलिस ने चार बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतर जिला मोबाइल स्नैचर्स गिरोह का भंडाफोड़ किया है. उनकी पहचान विभुति दास (20), धुसा भोई (25), अशोक साहू (26) और आदित्य भोई (21) के रूप में की गई. ये चारों आरोपी पुरी जिले के ब्रम्हागिरि के निवासी बताये गये हैं.बताया जाता है कि वे पिछले कुछ दिनों से शहर में पर्यटकों से मोबाइल फोन छीनने में लगे हुए थे. उनके कब्जे से कुल छह हैंडसेट बरामद किए गए हैं. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया गया है और अदालत में भेज दिया गया है.जिला पुलिस ने पुरी में इन तत्वों की गतिविधियों की जांच के लिए एक अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत सात मोबाइल स्नैचरों के एक गिरोह का सात अप्रैल को भी पर्दाफाश किया गया था. आरोपियों को कई स्थानों से दबोचा गया था और उनके पास से चोरी के 17 फोन बरामद किए गए थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …