Home / Odisha / नन्द गांव गोशाला के ट्रस्टी व गोभक्त सत्यनारायण राठी के निधन पर शोक

नन्द गांव गोशाला के ट्रस्टी व गोभक्त सत्यनारायण राठी के निधन पर शोक

 

कटक. नन्द गांव गोशाला के ट्रस्टी तथा सीडीए कटक निवासी गोभक्त सत्यनारायण राठी का आज गोलोक गमन हो गया. उनके निधन पर कटक में शोक की लहर दौड़ गयी है. उनके निधन पर नन्द गांव गोशाला ने गहरा शोक व्यक्त किया है. गोशाला के अध्यक्ष कमल सिकरिया के साथ-साथ सभी सदस्यों और ट्रस्टियों ने गहरा शोक जताया है तथा भगवान से उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की है. कमल सिकरिया ने शोक संदेश में कहा है कि हम सभी सदस्य गण ईश्वर एवं गोमाता से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को बैकुंठ प्रदान करें तथा इस दुःखद घड़ी में उनके सभी परिजनों को धैर्य, धीरज एवं संबल प्रदान करें.

उल्लेखनीय है कि सत्यनारायण राठी माहेश्वरी समाज के एक सम्माननीय सख्शियत के साथ-साथ मृदुभाषी, धर्मावलंबी, नंदगांव गोशाला से हृदय से जुड़े ट्रस्टी, कटक माहेश्वरी भवन के निर्माण से सहयोगी, कटक-भुवनेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित रुणीचा वाले रामदेव बाबा मंदिर निर्माण में सहयोगी थे. वह समाजसेवा से जुड़े सभी कार्यों में सक्रिय भूमिका निर्वहन करते थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …