-
सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 146 तथा खुर्दा 118 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये
भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना का तांडव शुरू हो गया है. बीते 24 घंटे के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गयी है, जबकि 791 नये मामले पाये गये हैं. पुरी जिले में 28 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित रोगी की मौत हो गयी है. यह जो मधुमेह मेलिटस से पीड़ित था. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है.
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए कक्षा नौ और 11 की भौतिक कक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं तथा हास्टल में रह रहे छात्रों को घर चले जाने को कहा गया है.
इधर, राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर बताया कि राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 344647 हो गई है. अभी तक राज्य में 338416 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4255 हैं.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 791 नये मामलों में से 459 संगरोध से हैं, जबकि 332 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 29 जिलों से हैं. इनमें सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 146 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
अनुगूल जिले में 17 तथा बालेश्वर जिले में 06 संक्रमित मिले है. बरगढ़ जिले में 48 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 10, जबकि बलांगीर जिले में 14 संक्रमित की पहचान की गई है. बौध से 02, कटक जिले में 46 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
इसी तरह देवगढ़ जिले में 01, ढेंकानाल जिले में 03 संक्रमित मिले हैं, जबकि गजपति जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. गंजाम जिले में 09, जगतसिंहपुर जिले में 09 संक्रमितों की पहचान की गई है. जाजपुर जिले 16 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 31 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 38 संक्रमित मिले हैं, जबकि कंधमाल जिले में 04 संक्रमित मिले हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 01 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 39 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 118 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरापुट जिले में 09 संक्रमित मिला है. मालकानगिरि जिले में 02, मयूरभंज जिले में 24 संक्रमितों की पहचान की गई है. नवरंगपुर जिले में 23 संक्रमित मिले हैं, जबकि नयागढ़ जिले में 07 संक्रमित की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में 31 संक्रमित की पहचान की गई है. पुरी जिले में 43 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 14 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 45 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से 07 संक्रमितों की पहचान हुई है. सुंदरगढ़ जिले में 147 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 27 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 27 गिरफ्तार
गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 870 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 24,91,300 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

