भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 461 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 341772 हो गई है. अभी तक राज्य में 337212 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2586 है.विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 461 नये मामलों में से 272 संगरोध से हैं, जबकि 189 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 24 जिलों से हैं. इनमें नुआपड़ा जिले में सर्वाधिक 86 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.अनुगूल जिले में 27 तथा बालेश्वर जिले में 16 संक्रमित मिले है. बरगढ़ जिले में 32 संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले में 05, जबकि बलांगीर जिले में 03 संक्रमित की पहचान की गई है. बौध में एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. कटक जिले में 22 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
इसी तरह देवगढ़, गजपति व ढेंकानाल जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. गंजाम जिले में 05 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि जगतसिंहपुर जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. जाजपुर जिले में 08 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले में 13 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 36 संक्रमित मिले हैं, जबकि कंधमाल जिले में 04 संक्रमित मिले हैं. केन्द्रापड़ा जिले में 02 संक्रमित की पहचान की गई है. केन्दुझर जिले में 02 संक्रमितों की पहचान हुई है. खुर्दा जिले में 69 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरापुट जिले में 04 संक्रमित मिला है. मालकानगिरि जिले में एक भी संक्रमित की पहचान नहीं हुई है. मयूरभंज जिले में 04 संक्रमितों की पहचान की गई है. नवरंगपुर जिले में 09 संक्रमित मिले हैं, जबकि नयागढ़ जिले में 01 संक्रमित की पहचान की गई है. नुआपड़ा जिले में 86 संक्रमित की पहचान की गई है. पुरी जिले में 09 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले में 07 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है. संबलपुर जिले में 16 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से 04 संक्रमितों की पहचान हुई है. सुंदरगढ़ जिले में 62 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 15 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 7 गिरफ्तार
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 600 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 23,74,150 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
