भुवनेश्वर. भारतीय जनता पार्टी ने 17 अप्रैल को होने वाले पिपिलि उपचुनाव के लिए मंगलवार को स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा कर दी है. भाजपा की ओर से कुल 30 स्टार प्रचार पार्टी उम्मीदवार आश्रित पटनायक के लिए प्रचार करेंगे.
सूची में शामिल पार्टी के नेताओं में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप षाड़ंगी, संसद सदस्य अपराजिता षाड़ंगी, जुएल ओराम, अश्विनी वैष्णव, बसंत पंडा और सुरेश पुजारी शामिल हैं. इनके साथ ही स्टार प्रचारकों की सूची में
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, प्रवक्ता संबित पात्र, पूर्व मंत्री केवी सिंहदेव, विजय महापात्र, मनमोहन सामल, अभिनेता से नेता बने श्रीतम दास, पिंकी प्रधान और अनु चौधरी के नाम भी शामिल हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

