Home / Odisha / रेंगाली में सड़क हादसा, एक की मौत, पांच जख्मी

रेंगाली में सड़क हादसा, एक की मौत, पांच जख्मी

  •  खेतराजपुर के पोद्दार कालोनी के रहनेवाले हैं जख्मी

  •  सुंदरगढ़ में आयोजित एक भजन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे संबलपुर

संबलपुर। शनिवार की सुबह रेंगाली के कालेज चौक के पास हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृत महिला का नाम मंजू अग्रवाल बताया गया है तथा वह खेतराजपुर के पोद्वार कालोनी की रहनेवाली थी। जख्मी सौरभ अग्रवाल उसकी पत्नी नेहा अग्रवाल, बेटी कीर्तिका एवं बेटा निरव समेत नेहा के सहेली पूजा शर्मा को गंभीर हालत में वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में दाखिल कराया गया है। रेंगाली पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर शहर के पोद्वार कालोनी निवासी सौरभ शर्मा अपनी मां मंजू शर्मा एवं पत्नी नेहा शर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बीती रात सुंदरगढ़ में आयोजित एक भजन समारोह शामिल हुए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त हुआ, जिसके बाद वे अपनी कार में वापस संबलपुर लौट रहे थे। शनिवार की सुबह चार बजे के आसपास रेंगाली कालेज चौक के पास कार सौरभ के नियंत्रण से बाहर हो गया और सामने जा रही ट्रक से जा टकराया। जिसमें सौरभ की मां मंजू अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ एवं उसके परिवार के अन्य सदस्य जख्मी हो गए। मामले की खबर पाकर रेंगाली पुलिस मौकाए वारदात पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …