Home / Odisha / पिपिलि उपचुनाव में रुद्र प्रताप  महारथी बीजद के प्रत्याशी

पिपिलि उपचुनाव में रुद्र प्रताप  महारथी बीजद के प्रत्याशी

भुवनेश्वर. सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने रुद्र प्रताप महारथी को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना. मुख्यमंत्री और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने महारथी के नाम पर मुहर लगायी है.

रुद्र प्रताप दिग्गज नेता और सात बार के विधायक प्रदीप महारथी के पुत्र हैं, जिनके निधन होने पर उपचुनाव कराया जा रहा है.

उनके नाम की घोषणा के तुरंत बाद पार्टी हैवीवेट नेता रुद्र प्रताप के निवास स्थान पर पहुंचे, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके.

अपने नाम की घोषणा होने के बाद रुद्ऱ ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद देता हूं. मुझे उम्मीद है कि डेलांग और पिपिलि के लोग मेरा समर्थन करेंगे और मुझे उपचुनाव में विजयी होने में मदद करेंगे.

नामांकन पत्र दाखिल करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के बाद तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा. उहोंने कहा कि मैं अपने पिता के सभी अधूरे सपनों को पूरा करूंगा. डेलांग और पिपिलि के विकास और प्रगति पर मेरा मुख्य फोकस होगा.

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …