Home / Odisha / ओडिशा में बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण, 214 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण, 214 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में भी कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैलने लगा है. राज्य में पिछले 24 घंटों में 214 कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 339460 हो गई है. अभी तक राज्य में 336337 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1151 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 214 नये मामलों में से 126 संगरोध से हैं, जबकि 88 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 24 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 33 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले से 06 तथा बालेश्वर जिले से 11 संक्रमित मिले है. बरगढ़ जिले से 13 संक्रमित की पहचान की गई है. भद्रक जिले से 04, बलांगीर जिले से 20 संक्रमितों की पहचान की गई है. बौध जिले से 02, कटक जिले से 20 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है.

इसी तरह देवगढ़ जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. ढेंकानाल जिले से 10, गंजाम जिले से 04, जगतसिंहपुर जिले से 02, जाजपुर जिले से 05 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले से 03, कलाहांडी जिले से 05 संक्रमित की पहचान की गई है. कंधमाल जिले से 01, केन्द्रापड़ा जिले से 01 संक्रमित की पहचान की गई है, जबकि केन्दुझर जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. खुर्दा जिले से 33 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट जिले से 10 संक्रमित मिले हैं, जबकि मालकानगिरि जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं हुई है. इसी तरह मयूरभंज जिले से 09, नवरंगपुर जिले से 01 संक्रमितों की पहचान की गई है.  नयागढ़ जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. नुआपड़ा जिले से 02 संक्रमित की पहचान की गई है. पुरी जिले से 05, रायगड़ा जिले से 03 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है. संबलपुर जिले से 10 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. सुंदरगढ़ जिले से 27 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 07  कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 9 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 808 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 24,71,150 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …