Home / Odisha / संबलपुर से मरीज लेकर जा रही एंबूलेंस एवं टैंकर के बीच भिडंत, चार की मौत

संबलपुर से मरीज लेकर जा रही एंबूलेंस एवं टैंकर के बीच भिडंत, चार की मौत

  •  तीन की हालत गंभीर

  •  अनुगुल के झारपाड़ा के पास हुई घटना

संबलपुर। संबलपुर से मरीज लेकर कटक जा रही एंबूलेंस एवं टैंकर के बीच आमने-सामने हुई भिडंत में चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृत सभी लोग एंबूलेंस में सवार थे। यह घटना रविवार की अहले सुबह अनुगुल के झारपाड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-55 पर हुई। जख्मी तीन लोगों को अनुगुल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अनुगुल पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए टैंकर को सीज किया है तथा चालक को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जानेतक मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई थी। एंबूलेंस कटक के एसीबी मेडिकल जा रही थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …