Home / Odisha / पटनागढ़ में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

पटनागढ़ में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

  •  नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर किया आंदोलन

पटनागढ़। बीती शाम बलांगीर जिले के पटनागढ़ थाना अंतर्गत पटनागढ़-जोगीमुंडा मार्ग पर झारबंध के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृत युवकों का नाम दामोदर सेठ एवं ईश्वर बताया गया है। दोनों देउलगांव पंचायत के घुनघुटीपाली के रहनेवाले थे। रविवार को दोनों युवकों की लाश का पंचनामा बनाया गया और शव परिवार के हस्तांतर कर दिया। बताया जाता है कि चूंकी दोनों युवक गरीब थे, इसलिए इलाके के लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने एवं आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग किया। जब प्रशासन की ओर से इसका कोई सटीक उतर नहीं दिया गया तो लोग नाराज हो गए और उन्होंने शव सड़क के बीचोबीच रखकर आंदोलन आरंभ कर दिया। मामले की खबर पाकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी वहां पहुंचे और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बीती रात एक बाइक मेें सवार होकर हरिशंकर से पटनागढ़ आ रहे थे, इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मारा और फरार हो गया। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …