Home / Odisha / आंध्र प्रदेश में ओडिशा के पांच लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में ओडिशा के पांच लोगों की मौत

भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश के मंजूषा के निकट एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। कार के पुल के नीचे गिर जाने के कारण  यह हादसा हुआ है। मृतक पांच लोग ओडिशा के तथा  एक ही परिवार के थे। मृतकों में एक बच्चा शामिल है। इस मामले घायल एक व्यक्ति को पलासा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में त्रिलोचन जेना, बनिता जेना, आदर्श जेना, प्रताप जेना व ऋतु जेना शामिल हैं। हादसे में वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है। ये लोग कार से सीमांचलम दर्शन करने के लिए गये थे। सीमांचलम में दर्शन के बाद लौटते समय कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इस कारण कलवर्ट से नीचे गिर गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …