-
पानी बोतल का एक्सपायरी डेट परिवर्तन का आरोप
संबलपुर। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को पटनागढ़ के ब्रहमपूरा स्थित ब्रिसलेरी गोदाम एवं एस एस इंडष्ट्रीय में औचक छापामारा गया। आरोप है कि उन दोनों जगहों पर पानी बोतल की एक्सपायरी डेट परिवर्तन किया जाता था। पुलिस ने ब्रहमपूरा स्थित गोदाम के मालिक विशेश्वर पाणिग्राही को हिरासत में लिया है। जबकि एस एस इंडष्ट्रीज के मालिक सरोज मेहेर से पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार विशेश्वर पाणिग्राही छत्तीसगढ़ स्थित घरमारिया वेभेज इंडष्ट्रीज से पानी बोतल लाकर यहांपर दुकानदारों को सप्लाई करता था। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि गोदाम से जब्त पानी की बोतलों को जांच के लिए भेजा गया है। यदि जांच के बाद आरोपो को सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ ठोस से ठोस कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जानेतक मामले की छानबीन जारी थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
