Home / Odisha / दो सालों तक हैवानियत का खेल खेलता रहा शिक्षक

दो सालों तक हैवानियत का खेल खेलता रहा शिक्षक

  •  कालाहांडी के मदनपुर-रामपुर की घटना

  •  शिकायत दर्ज होते ही फरार हुआ शिक्षक

संबलपुर। कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर के एक सरकारी स्कूल में 15 साल की एक छात्रा के साथ दो सालों तक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना को स्कूल के ही एक शिक्षक ने अंजाम दिया है। मामला सार्वजनिक होते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। आरोपी शिक्षक खोरधा जिले के बोलगड़ा का रहनेवाला बताया गया है। कालाहांडी एसपी श्रवण विवेक के अनुसार पीडि़ता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी ओर इस घटना को लेकर इलाके में नाराजगी का माहौल बन गया है। लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ ठोस से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जानेतक पुलिस की कार्रवाई जारी थी, तथा आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …