-
कानून व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस पर निष्क्रियता पर उठे सवाल
बालेश्वर. जिले के चांदीपुर मैरीन पुलिस स्टेशन के तहत नौपल गादी में एक ट्रॉलर मालिक को बदमाशों ने गोली मार दी. ट्रालर के मालिक की पहचान डॉक्टर उर्फ विजय प्रधान के रूप में की गई और उनका घर बालेश्वर के बालीघाट इलाके में है.
सूत्रों के मुताबिक, मृतक दीपा तारिणी नाम के अपने ट्रेलर पर खड़े थे, जो समुद्र से मछली पकड़ने के लिए नौपाल गादी पर खडा था. इसी समय दो मोटरसाइकिलों पर कुछ बदमाश आये और फिल्मी अंदाज में उन पर गोलियां चला दीं. उनके शरीर में सात से आठ गोलियां लगीं. स्थानीय लोगों द्वारा डॉक्टर को बालेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बालेश्वर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पिछले कुछ दिनों से बिगड़ी हुई है. आए दिन बैंक डकैती, एटीएम लूट, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट, मारपीट एवं नशीले पदार्थों के व्यापार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. आम जनता पुलिस की निष्क्रियता और जिला पुलिस अधीक्षक की विशेषज्ञता की ओर अंगुली उठा रही है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

