भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम द्वारा बढ़ाया गए होल्डिंग टैक्स को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है. लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह निर्णय लिया है. शहरी विकास मंत्री प्रताप जेना ने पत्रकारों को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुराने दर पर होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा.
उन्होंने कहा कि कीमत बढ़ने के कारण कर बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. इस संबंध में हाईकोर्ट में भी एक मामला है. लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के निर्णय आने तक टैक्स स्थगित रखने का निर्णय किया है. उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रहे थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

