Home / Odisha / कोशली साहित्य पत्रिका कुंवारी का चतुर्थ संस्करण विमोचित

कोशली साहित्य पत्रिका कुंवारी का चतुर्थ संस्करण विमोचित

पटनागढ़। पटनागढ़ के भूलिया समाज धर्मशाला में आयोजित विशेष सभा में कोशली साहित्य पत्रिका कुंवारी के चतुर्थ संस्करण का विमोचन किया गया।  अध्यापक अरूण कुमार पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित सभा में अश्विनी कुमार महांति मुख्य अतिथि, पत्रकार आनंद कुमार साहू मुख्यवक्ता एवं व्यंग्य कवि टिकेलाल बेहेरा सम्मानित अतिथि के तौरपर शामिल हुए और पत्रिका का विमोचन किया। इस खास अवसर पर आनंद चंद्र साहू को कुंवारी सम्मान एवं टिकेलाल बेहेरा को कुंवारी व्यंग्य कवि सम्मान से सम्मानित किया गया। सभा का संचालन प्रदीप कुमार सतपथी ने किया और अंत में आशीष कुमार चंदन ने सभी में उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रारंभ में पत्रिका के संपादक दिलीप कुमार मिश्र ने स्वागत भाषण दिया एवं अतिथियों का परिचय कराया। सभा के द्वितीय अधिवेशन में नरोतम साहू की अध्यक्षता में कोशली कविता पाठोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अर्जून कुमार साहू, राजेश दंडेसना एवं लिंगराज मंचासीन रहे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …