Home / Odisha / कटक में 162 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

कटक में 162 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

कटक. कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम ने एक गाड़ी 162 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है. बताया जाता है कि पुलिस की टीम ने गोपालपुर चौक पर एक मारुति कार को रोका और तलाशी के दौरान उसमें 162 किलो गांजा बरामद किया. इसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये बतायी गयी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुलू प्रधान (41) के रूप में बतायी गयी है. वह गंजाम जिले के धराकोट का निवासी है. इतनी बड़ी सफलता हासिल करने वाली पुलिस की टीम में डीएसई एस. बेहरा, आईआईसी एस. पाढ़ी, इंस्पेक्टर यू. स्वाईं व एम. परिडा, सब-इंस्पेक्टर एस. बेहरा व एम. ढाल तथा एएसआई एन. मलिक शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …