Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 65 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 65 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 65 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 338121 हो गई है. अभी तक राज्य में 335499 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 651 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 65 नये मामलों में से 38 संगरोध से हैं, जबकि 27 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 12 जिलों से हैं. इनमें सुंदरगढ़ व कटक जिले में सर्वाधिक 13-13 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले से 05 तथा बालेश्वर जिले से 03 संक्रमित मिले हैं, जबकि बरगढ़ जिले से 03 संक्रमित मिला है. भद्रक जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. बलांगीर जिले से 03 संक्रमित पाये गये हैं. बौध जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है.

कटक जिले से 13 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. इसी तरह देवगढ़, ढेंकानाल, गजपति, गंजाम जिले व जगतसिंहपुर जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है.

जाजपुर जिले से 04 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले से 03 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी, कंधमाल, केद्रापड़ा जिले से एक भी कोरोना संक्रमितों की पहचान नहीं हुई है. केन्दुझर जिले से 01, खुर्दा जिले से 07 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट व मालकानगिरि जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं हुई है. इसी तरह मयूरभंज जिले से 07 संक्रमितों की पहचान की गई है. नवरंगपुर. नयागढ़, नुआपड़ा, पुरी व रायगड़ा जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. संबलपुर जिले से 03 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से एक भी संक्रमितों की पहचान नहीं हुई है. सुंदरगढ़ जिले से 13 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 02 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 10 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 709 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 21,60,650 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …