Home / Odisha / अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति ने महिला डाक्टर समेत सात महिलाओं को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति ने महिला डाक्टर समेत सात महिलाओं को किया सम्मानित

  • सवर्ण महासंघ फ़ाउण्डेशन, कटक शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

कटक. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति, कटक इकाई और सवर्ण महासंघ फ़ाउण्डेशन, कटक शाखा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कटक सिटी हॉस्पिटल में सेवारत एक महिला डॉक्टर सहित 6 महिला चिकित्सा कर्मियों को अंगवस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान  डाक्टर लिलिना बेहरा, स्वास्थ्य कर्मी नमिता लेंका, नमिता स्वाईं, माताजी समल, प्रमिला गिरि और सत्यबती बेहरा के साथ-साथ एडवोकेट बनानी साहू को भी सम्मानित किया. बनानी साहू उच्च न्यायालय में वकालत करते हुए राज्य सरकार द्वारा स्थापित ‘न्याय संजोग’ संस्था की पैनल एडवोकेट और ‘सम्मानित’ संगठन की उपाध्यक्ष भी हैं.

सम्मान समारोह का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति, कटक इकाई तथा सवर्ण महासंघ फ़ाउण्डेशन की अध्यक्ष संतोषी चौधरी की अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान कटक इकाई उपाध्यक्ष सिद्धार्थिनी टिबड़ेवाल, सचिव गायत्री जी, कोषाध्यक्ष आरती अग्रवाल और सदस्य मंजू अग्रवाल भी उपस्थित थीं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …