Home / Odisha / विश्व प्रसिद्ध अष्टशंभू विमलेश्वर बाबा वक्र मंदिर में नहीं होगा जागर यात्रा

विश्व प्रसिद्ध अष्टशंभू विमलेश्वर बाबा वक्र मंदिर में नहीं होगा जागर यात्रा

  •  जिला प्रशासन एवं मंदिर ट्रष्ट बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

संबलपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल विश्व प्रसिद्ध अष्टशंभू विमलेश्वर बाबा वक्र मंदिर हुमा में जागर यात्रा नहीं होगा। इसके साथ ही शिवरात्रि के पावन अवसर पर एक सप्ताह तक चलनेवाला हुमा मेले को भी बंद कर दिया गया है। गुरूवार को जिला प्रशासन के आहवान पर बुलाए गए बैठक में यह फैसला लिया गया है। यात्रा कमेटी के अध्यक्ष हेमंत पंडा की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में मानेश्वर बीडीओ निलांबर महानंद, धमा थाना प्रभारी राजेश्वरी भोई, मंदिर के ट्रष्टी सत्यनारायण पुजारी, सेवायत शिवानंद पुजारी, सदानंद पुजारी, राजेन्द्र पुजारी, रमेश प्रधान, मानभंजन छुरिया, शंकर साहाणी, रामकृष्ण षडंगी एवं आकाश कुंभार शामिल रहे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …