Home / Odisha / सिगरेट एवं पान मसाला चोरी में संलिप्त दो बदमाश गिरफ्तार

सिगरेट एवं पान मसाला चोरी में संलिप्त दो बदमाश गिरफ्तार

संबलपुर। खेतराजपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम शुभम उर्फ कुंदरू सुना एवं प्रकाश छत्तर बताया गया है। खेतराजपुर पुलिस से मिली जानकारी के आरोपियों ने पिछले 24 फरवरी की रात कुंजेलपाड़ा चौक स्थित राजेश सेनापति के पान दुकान में सेंध लगाया और हजारों का सिगरेट एवं पान मसाला लेकर फरार हो गए। राजेश सेनापति की शिकायत पर खेतराजपुर पुलिस ने कार्रवाई आरंभ किया और घटना के पांच दिन बाद मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …