-
श्रीश्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में 23 मार्च को फूलों की होली
कटक. श्रीश्री सत्यनारायण मंदिर नया सड़क प्रांगण में मां दुर्गा स्वरूपा मां देवसर देवी का द्वितीय वार्षिक उत्सव अवसर पर पूजा एवं सप्तशति पाठ का आयोजन किया गया. कल सुबह 11.30 बजे कन्या पूजन हुआ और शाम 5 बजे से भजन संध्या. महोत्सव में कटक एवं भुवनेश्वर से पधारे भक्तों ने मां की अलौकिक ज्योति का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष सिंह ने भी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया.
पप्पू सांगानेरिया एवं उनकी टीम द्वारा शाम 5 बजे से भजनों की त्रिवेणी रात 9 बजे तक चली. भक्तगण इस अमृत वर्षा का लाभ उठा रहे. एक ओर मां का अलौकिक श्रृंगार मनमोहक रहा, तो दूसरी ओर श्रीश्री सत्यनारायण भगवान के दर्शन कर सभी भक्त गण मंत्र मुग्ध हो गए. इस दौरान कोरोना नियमों का पालन किया गया. मंदिर में प्रवेश से पहले लोगों हाथों को सेनिटाइज किया और मास्क पहनकर मंदिर में प्रवेश किया.
श्रीश्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में 23 मार्च मंगलवार को नवमी के दिन हर वर्ष की तरह मां के मंगल पाठ के साथ ही साथ फूलों की होली का उत्सव कोरोना नियमों के अनुसार मनाया जाएगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


