Home / Odisha / विवाह का प्रलोभन देकर युवती का दैहिक शोषण

विवाह का प्रलोभन देकर युवती का दैहिक शोषण

संबलपुर। विवाह का प्रलोभन देकर एक युवती के दैहिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर रेंगाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेंगाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी हेतु हरसंभव स्थानों पर छापामारा जा रहा है, बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। खबर लिखे जानेतक पुलिस की कार्रवाई जारी थी, तथा अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
संबलपुर। खेतराजपुर थाना अंतर्गत जालान गली में में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक का नाम अर्जून यादव बताया गया है। मामले की खबर पाकर खेतराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अर्जून ने आत्महत्या किन हालातों में किया, खबर लिखे जानेतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था।

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …