मालकानगिरि. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मालकानगिरि जिले के कदलीबांधा गांव के पास कुछ विस्फोटक बरामद कर माओवादी हमले की साजिश को विफल कर दिया है. खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षाबलों ने जिले के स्वाभिमान आंचल के तहत हंटलगुड़ा के जंगल में तलाशी अभियान चलाया था. ऑपरेशन के दौरान वे कदलीबांधा के पास एक पहाड़ी के नीचे एक बैग पाये.
बैग में दो प्रेसर-एक्टिव लैंडमाइंस, 1 टिफिन बम, दवाएं, कपड़े और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री थी. इसकी सूचना पाते ही बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और विस्फोटकों को निष्क्रिय किया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

