Home / Odisha / नवनिर्मित फ्लाईओवर के पीलरों में अंचल की कलाकृति उकेरने की मांग

नवनिर्मित फ्लाईओवर के पीलरों में अंचल की कलाकृति उकेरने की मांग

संबलपुर। शहर के पत्रकारों ने नवनिर्मित फ्लाईओवर के पीलर समेत अन्य स्थानों पर संबलपुर समेत पश्चिम ओडिशा की कलाकृति, परंपरा एवं त्यौहारों की झांकी उकेरे जाने की मांग की है। पत्रकारों की एक टीम ने इस सिलसिले में डीएम शुभम सक्सेना से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। डीएम श्री सक्सेना ने ज्ञापन ग्रहण करते हुए कहा कि यह एक अच्छा सुझाव है। जिला प्रशासन पहले से ही इस मुद्दे पर विचार कर रहा है। निश्चित तौरपर फ्लाईओवर के पीलर एवं अन्य स्थानों पर अंचल की कलाकृति को उकेरने का काम आरंभ किया जाएगा। डीएम से मिलनेवाले पत्रकारों में शिवप्रसाद मेहेर, राजेश बिभार, मानस जयपुरिया, सुब्रत मिश्र, दीपक पंडा, हेमंत राउत, शंकर बेहेरा, नरेश सेठ एवं अजय नाथ समेत अन्य लोग शामिल थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …