Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 63 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 63 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 63 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 336460 हो गई है. अभी तक राज्य में 333788 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 706 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 63 नये मामलों में से 39 संगरोध से हैं, जबकि 24 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 19 जिलों से हैं. इनमें सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 10 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. बालेश्वर जिले से 04 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बरगढ़ जिले से 07 और भद्रक जिले में 1 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. बलांगीर जिला में एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है, जबकि बौध जिले से 01 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. कटक जिले 01 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है.

इसी तरह देवगढ़ जिले से 01 संक्रमित पाये गये हैं. ढेंकानाल, गजपति व गंजाम जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं.

जगतसिंहपुर जिले से 01 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. जाजपुर जिले से 04 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. झारसुगुड़ा जिले से 06 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले से एक भी कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं की गई है.

कंधमाल जिले से एक भी कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. केद्रापड़ा जिले से 01 कोरोना संक्रमितों की पहचान नहीं हुई है. केन्दुझर जिले से 02, खुर्दा जिले से 06 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट जिले से 01 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. मालकानगिरि जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं हुई है. मयूरभंज जिले में 01 संक्रमित मिला है. नवरंगपुर जिले में एक भी कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. नयागढ़ जिले में एक भी कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. नुआपड़ा जिले से 03 नये संक्रमित की पहचान की गई है. पुरी जिले से 04 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले से 01 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. संबलपुर जिले से 06 संक्रमितों की पहचान की गई है. सोनपुर से एक भी संक्रमितों की पहचान नहीं हुई है. सुंदरगढ़ जिले से 10 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 01 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 16 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 774 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 20,61,500 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …