Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज एवं अन्नपूर्णा गोशाला का होली पर कार्यक्रम 21 मार्च को

कटक मारवाड़ी समाज एवं अन्नपूर्णा गोशाला का होली पर कार्यक्रम 21 मार्च को

कटक. कटक मारवाड़ी समाज एवं अन्नपूर्णा गोशाला के संयुक्त तत्वावधान में होली पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 21 मार्च को किया जायेगा. जगतपुर स्थित अन्नपूर्णा गोशाला में यह कार्यक्रम 21 मार्च 2021,रविवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. मथुरा वृंदावन से पधारे कृष्ण राधा एवं गोपीयों संग गोमाता के सान्निध्य में एक अनूठा अविस्मरणीय कार्यक्रम का संयोजन यहां देखने को मिलेगा. कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष किशन मोदी ने सभी सदस्यों, सदस्याओं से निवेदन किया है कि 21 मार्च को समय पर जगतपुर गोशाला में पधार कर इस आयोजन का लाभ उठाएं. साथ ही वृंदावन की कुंज गलियों की चाट, व्यंजन एवं ठंडाई का आनंद उठायें.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …