Home / Odisha / प्रसव के बाद अस्पताल में बच्चे को छोड़कर भागे दंपति का पता चला

प्रसव के बाद अस्पताल में बच्चे को छोड़कर भागे दंपति का पता चला

ढेंकानाल. यहां अस्पातल में जन्म देने के बाद बच्चे को छोड़कर लापता होने वाले दंपति का पता चल गया है. वह शहर के बाहरी इलाके में मिले हैं. खबरों के मुताबिक, शिशिर प्रधान ने अपनी पत्नी प्रतिमा के साथ अस्पताल गये थे और 6 फरवरी को अपने नवजात बेटे को अस्पताल में प्रसव के बाद छोड़ दिया था. इसके बाद ढेंकानाल के जिला मुख्यालय अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज किया और उसका ख्याल रखा. साथ ही इस घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गयी. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस ने एक खोज शुरू की और रविवार को युगल को खोजने में सक्षम रही. दोनों की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है. हालांकि उनका बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित है. पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दंपति ने शिशु को अस्पताल में क्यों छोड़ा. वे कामाख्यानगर के भंडरिया विला के मूल निवासी बताये गये हैं.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …